फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आईआईएमटी समूह के संस्थापक डॉ. डीएस महलवार का निधन

Wed, 26 Jan 2022 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
विज्ञापन
डॉ डीएस महलवार। फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आईआईएमटी समूह के संस्थापक डॉ. डीएस महलवार (87) का बीमारी के चलते निधन हो गया। दिल्ली के निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह आठ बजे उन्होेंने अंतिम सांस ली। चंदनिया श्मशान घाट में उनको मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रशांत महलवार ने दी।
विज्ञापन

मेरठ जिले के गांव देवथला में 11 जनवरी 1935 को जन्मे डॉ. डीएस महलवार ने लखनऊ विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री ली थी। इसके बाद उन्होेंने डीएस कॉलेज अलीगढ़ में करीब 40 वर्ष तक अध्यापन कार्य किया। यहां से सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. महलवार ने आईआईएमटी कॉलेज, स्व वित्त पोषित मदर टेरेसा वुमेंस कॉलेज, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, महलवार कॉलेज ऑफ फार्मेसी, महलवार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महलवार इंटरनेशनल स्कूल, महलवार आईटीआई, शांति नर्सिंग होम आदि संस्थानों की स्थापना की। वह अपने पीछे शोकाकुल परिवार में पुत्र प्रशांत महलवार, पंकज महलवार, बहू मोना महलवार, शालिनी महलवार, दामाद डॉ. वीरेंद्र चौधरी, पुत्री डॉ. सुरेखा चौधरी, नाती आदित्य, डॉ. गौरांग, अपूर्व व नातिन श्रेया, परपौत्र अर्जन को छोड़ गए। अंतिम संस्कार में डॉ. रक्षपाल सिंह, चौधरी देवराज सिंह, डॉ. हम्बीर सिंह, शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. स्वर्णलता याज्ञनिक, नदीम खान, कृष्णा सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें