फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम के विवाद में शादी टूटी, सात के खिलाफ दहेज का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना सासनी क्षेत्र में शादी में आइसक्रीम खत्म होने के विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि पहले तो लड़की और लड़का पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। बाद में इस विवाद के चक्कर में लड़की ने शादी करने से भी मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। काफी समझाने पर दोनों पक्षों में सुलह नहीं हुई। इस संबंध में लड़की पक्ष की ओर से लड़का, मां, दो बहन, बहनोई, मौसी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज व मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विश्वनाथ सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी डगऊ थाना कुरावली मैनपुरी ने अपनी पुत्री आरती का रिश्ता अलीगढ़ के महेंद्र हनुमानपुरी थाना सासनी गेट निवासी दीपक पुत्र स्व. धर्मपाल के साथ किया था। दीपक एक पैथोलाजी लैब में काम करता है। शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोग तय कार्यक्रम के अनुसार पला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात लेकर आये। शादी में सभी कार्य ठीक चल रहा था। सभी लोगों ने जयमाला के बाद फोटो खिंचवाए।
सब कार्य संपन्न होने के बाद लड़का लड़की व अन्य रिश्तेदारों के लिये खाना लगाया गया। आरोप है कि जब लड़की के बहनोई रवि ने वेटर से आइसक्रीम मांगी तो उसने बताया वह खत्म हो गई है। इस पर बहनोई बिफर गया। वहीं आत्मसम्मान को ठेस पहुंचता देख लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के बहनोई के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के लोगों ने शांती कायम कराने की कोशिश की, लेकिन मामले ने तूल पकड़ ली। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। बाद में लड़की ने थाने में ही शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी में उन्होंने पांच लाख रुपये दहेज दिया था, जिससे लड़के की मां, बहन व बहनोई खुश नहीं थे। जयमाला पड़ने के बाद उन्होंने दो लाख रुपये और मोटरसाइकल की मांग की। समझाने पर भी नहीं माने और मारपीट कर दी।
वहीं दूल्हा दीपक का कहना है कि आइसक्रीम जैसी मामूली बात पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के बहनोई व अन्य लोगों ने मारपीट कर दी। शादी के लिये काफी समझाया लेकिन आरोप लगाते हुए दहेज और मारपीट की तहरीर दी है।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर दूल्हा, मां कमलेश, बहन खुशबू, प्रीती, बहनोई रवि व मौसी सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान दोपहर तक दुल्हन व दूल्हा भी थाने में मौजूद रहे और दोपहर बाद परिजन दुल्हन को लेकर रवाना हो गए।
थाना सासनी गेट क्षेत्र में एक शादी समारोह चल रहा था। समारोह के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में दहेज व मारपीट की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- आकाश कुलहरि, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें