फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क दुर्घटना में श्वान की टूटी रीढ़ की हड्डी, एनिमल फीडर्स ने बचाई जान

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दिन पहले बाइक की टक्कर से एक श्वान की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। एनिमल फीडर्स संस्था के सदस्यों ने उसे देहलीगेट स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से बिना इलाज ही उन्हें टरका दिया। इसके बाद श्वान को आगरा के पीएफए शेल्टर होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सड़क पर ही श्वान का शुरू किया प्राथमिक उपचार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था एनिमल फीडर्स ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्वान के जीवन को बचाने में संकट मोचन का किया। श्वान के रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसका उपचार कराकर जान बचाई गई।

विज्ञापन



एनिमल फीडर्स संस्था के संस्थापक अध्यक्ष यशमणि जैन ने बताया कि दो दिन पहले बाइक की टक्कर से एक श्वान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। एनिमल फीडर्स संस्था के सदस्यों ने उसे देहलीगेट स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से बिना इलाज ही उन्हें टरका दिया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने आपस में धन जुटाया और श्वान को बेहतर इलाज के लिए आगरा के पीएफए शेल्टर होम में भर्ती कराया । जहां स्वान की हालत में सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनिमल फीडर्स की टीम निरीह जीवों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। संस्था के संरक्षक पंकज धीरज ने कहा है कि शहर के सरकारी पशु चिकित्सालय में ही एक शेल्टर होम की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बेजुबान निरीह जीवों की मदद की जा सके ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें