फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में भाजपा सम्मेलन, 250 से अधिक ने ली सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सरायनूर में बृहस्पतिवार को भाजपा का सम्मेलन हुआ। इसमें 250 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ। नौशाद खान के नेतृत्व में सदस्यों ने 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी का समर्थन करने का संकल्प लिया। पुरुषों के साथ मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी राजवीर सिंह का स्वागत किया। राजवीर सिंह ने कहा कि यह आयोजन भाजपा की ''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास'' की भावना को सशक्त करता है। यह सम्मेलन सपा का गढ़ माने जाने वाले इलाके में हुआ। इसे 2027 चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है। नौशाद खान ने कहा कि मुस्लिम समाज अब भाजपा के साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। इस दौरान हऊआ चौधरी, यज्ञपाल लोधी, मुस्लिम खां, सुहेल खां, फिरोज खां, ताहिर, तालिब खां, नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें