फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पूर्व विधायक के बेटे की मौत मामले में डॉक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल, यह है मामला

Sun, 12 Jan 2025 01:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा स्थित कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर (एसएस हरबल थेरेपी सेंटर) में उपचार से पूर्व विधायक के बेटे सुमित की तबीयत बिगड़ी थी और उसकी पांच माह बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर जेल भेजा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे की मौत के मामले में क्वार्सी पुलिस ने कथित डॉक्टर आरिफ शेरवानी को 10 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


डॉक्टर पर आरोप है कि क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा स्थित कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर (एसएस हरबल थेरेपी सेंटर) में उपचार से पूर्व विधायक के बेटे सुमित की तबीयत बिगड़ी थी और उसकी पांच माह बाद मौत हो गई। फिरोजाबाद के टूंडला चौराहा निवासी भाजपा नेता व पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे सुमित को नौ जुलाई को कथित शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर पर लाया गया था। यहां मौजूद डॉ. आसिफ, उसके पिता डॉ. आरिफ शेरवानी व डॉ. रफीकुल्ला ने सुमित को लेटाकर हाथ-पांव पकड़े और गर्दन में गमछा डालकर खींच दिया था, जिससे सुमित की गर्दन की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों ने उपचार में हाथ खड़े कर दिए तो पूर्व विधायक बेटे को घर ले गए। छह दिसंबर को सुमित की टूंडला में घर पर ही मौत हो गई। इस मामले में घटना के समय ही पूर्व विधायक ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मुकदमे में चार्जशीट दायर कर दी थी। अब मामले में उपचार में लापरवाही से मौत की धारा बढ़ाते हुए पुलिस ने अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है। इस क्रम में 10 जनवरी को आरिफ शेरवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीओ तृतीय अभय पांडेय ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें