फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-12 Little Champs: प्लेयर च्वॉइस ने जीती ट्रॉफी, विहान पबरेजा रहे मैन ऑफ द सीरीज

Sun, 12 Jan 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्लेयर च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी और 360 क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। 30 ओवर के मैच में 360 क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.2 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। जवाब में उतरी अतरौली टीम ने 18.4 ओवर में 9 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
अंडर-12 लिटिल चैंप्स में विजेता टीम के साथ अतिथि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेयर च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी अतरौली ने अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट ट्रॉफी जीत ली। उपविजेता 360 क्रिकेट एकेडमी रही। मैन ऑफ द सीरीज विहान पबरेजा रहे।

विज्ञापन


11 जनवरी को धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर प्लेयर च्वॉइस क्रिकेट एकेडमी और 360 क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मैच खेला गया। 30 ओवर के मैच में 360 क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.2 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 11 रन के स्कोर पर टीम ने चार विकेट गंवा दिए। अयान शारिक (29 रन) और अमन ठाकुर (35 रन) पारी को संभालने का संघर्ष करते नजर आए। सात बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके। सर्वाधिक 47 रन अतिरिक्त से आए। अतरौली के अनुराग ठाकुर ने चार और सौरभ बघेल ने तीन विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी अतरौली टीम के सलामी बल्लेबाज गौरांग राजपूत (42 रन) व मोनू राजपूत (79 रन) ने ठोस शुरुआत दी। डिंपल राजपूत ने 14 रन का योगदान दिया। टीम ने 18.4 ओवर में 9 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच अनुराग रहे। विजेता व उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली ने पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोनू राजपूत, गेंदबाज अनुराग, कैच मोहित, क्षेत्ररक्षक असद रहे। अंपायरिंग शारिक उस्मानी ने की। स्कोरिंग अयान व कमेंट्री रशीउल उकासा ने की। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, फाजिल इलियासी, रिजवान खान, टीपू, सोनू, नमन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें