अकराबाद के दोबिया नगला बंजारा और गंगीरी के मदापुर में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत होने से वहां दोबारा चुनाव कराया जा रहा है। शुक्रवार को इस चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया ब्लॉक कार्यालयों पर हुई। आज (शनिवार) उम्मीदवारों को नाम वापसी का समय दिया गया है।
शाम तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटन होगा। इसके बाद नौ मई को मतदान होगा। 11 मई को मतगणना होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार कराया जा रहा है।