फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सवर्णों की मां-बहनों की इज्जत नहीं है : उदय शंकर

Sun, 24 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
क्या सवर्णों की मां-बहनों की इज्जत नहीं है : उदय शंकर - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
 क्या मात्र दलितों की मां बहनों की इज्जत है, सवर्णों की मां बहनों की कोई इज्जत नहीं है। कभी भी कोई उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर सकता है। पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी व सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को तो कोई कुछ बोलता नहीं है। अगर किसी क्षत्रिय ने किसी पर जरा सी टिप्पणी कर दी तो बवाल मच जाता है।
विज्ञापन

ऐसा क्यों।
यह विचार भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर बसपाइयों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने प्रेस से रूबरू होते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर की टिप्पणी की जांच चल रही थी तो बसपाइयों को क्या हक था कि उनकी 12 साल की बेटी, बहन, पत्नी एवं बूढ़ी मां के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग का।
उन्होंने मांग की कि बसपा मुखिया पर टिकट बेचने के आरोपों में फंसे भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ तब तक कार्रवाई न की जाय, जब तक टिकटों की बिक्री के आरोपों की जांच न हो जाए। उन्होंने बसपाइयों की नापाक हरकत के विरुद्घ महासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्ज कराने को कहा। जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, विपिन सिंह राना, डा.हरेंद्र सिंह पुंडीर, प्रदेश सचिव डा.राजेश चौहान, ब्रजेंद्र सिंह चौहान, सेंडी जादौन, जैकी ठाकुर, आरके सिंह, श्रीपाल सिंह चौहान, आदर्श राज सिंह, युवा अध्यक्ष संदीप सिंह जादौन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें