फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा गायों के लिए नहीं खुले गोशाला के दरवाजे, मची अफरातफरी

Wed, 30 Jan 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
चंडौस कस्बे के बाजार में घूमतीं गांवों से घेरकर लाई गईं छुट्टा घूमने वालीं गायें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 मंगलवार को चंडौस कस्बे में बनी गोशाला में रखने के लिए करीब 50 गोवंश को घेरकर किसान चंडौस गोशाला लेकर पहुंचे लेकिन चंडौस प्रधान ने गोशाला के दरवाजे इन गोवंश के लिए नहीं खोला। इससे कस्बे की सड़कों पर इधर-उधर गोवंश भटकता रहा और खासा अफरातफरी वाला माहौल रहा। उधर पुलिस ने एक किसान को कस्बे में गोवंश छोड़ने पर हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



आवारा गोवंश से कस्बे में हुजूम लगा रहा। बीच बाजार में गोवंश दौड़ते रहे। बताते हैं कि आसपास गांवों के किसान अपने यहां से आवारा गोवंश को घेरकर चंडौस की गोशाला में रखने के लिए लाए थे। यहां ग्राम प्रधान के पति धर्मवीर सिंह ने यह कहते हुए इन गोवंश को गोशाला में रखने से इंकार कर दिया कि पहले से 160 गोवंश गोशाला में मौजूद हैं। इन गोवंश की व्यवस्था ही बमुश्किल हो पा रही है। आसपास गांवों के किसान भी गोवंश इस गोशाला में लाएंगे तो समस्या अधिक हो जाएगी। उन्होंने लाए गए गोवंश को किसानों केस ाथ वापस कर दिया। उधर गोवंश को घेरकर लाने वाले एक किसान को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार किसान पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। 


पशु चिकित्सकों ने किया घायल गाय का इलाज:
मंगलवार को पशु चिकित्सकों ने चंडौस गोशाला में घायल गाय का इलाज किया। गोशाला के गोवंश की पहचान के लिए उनके कानों में टाप्स भी डाले गए हैं। चंडौस गोशाला में एक गाय बीमार बनी हुई है। यहां पर आई गायों का बराबर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन



आवारा गोवंश से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन 
गांव रामपुर-रसैनी में फसलों को नुकसान पहुंचा रही आवारा गायों से परेशान किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गोशाला संचालक रात के समय गोवंश को गोशाला से बाहर निकाल देते हैं। यह गोवंश रातों में फसल को चरकर नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने गोशाला संचालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वाले किसानों में प्रेम कुमार शर्मा, होरी सिंह, हरवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, हरपाल सिंह, नीरेश कुमार, योगेश कुमार, राजू, राम सिंह, जयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें