फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डीएम ने किया नए मतदान केंद्र बने विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को मतदान केंद्र बनाए जाने वाले 5 विद्यालयों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं का आंकलन किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य संबंधित अफसरों को निर्देशित किया कि सभी मतदेय स्थलों पर बूथ नंबर अनिवार्य रूप से अंकित कर दिए जाएं। दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप की ऊंचाई मानक के अनुरूप रखी जाए।
विज्ञापन

हाल ही में सिटी हाईस्कूल, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज एवं बिहारीलाल इंटर कॉलेज सराय कुतुब को मतदेय स्थल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट के साथ शहरी क्षेत्र के इन सभी मतदेय स्थल बने विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के समय तक मतदान स्थलों पर विद्युत आपूर्ति, विद्यालय परिसर में साफ. सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएं। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संवेदनशील बूथों की हो रही समीक्षा : एसएसपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि कौन से संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर पुराना क्या इतिहास रहा है। इनके आने जाने के रास्ते और आसपास की आबादी की क्या स्थिति है। उसके अनुसार इन बूथों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। ताकि मतदान के समय किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें