डीएम ने खुद शूटिंग रेंज में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। शूटिंग रेंज में कोच द्वारा ट्रैप, डबल ट्रैप और स्कीट का प्रशिक्षण कराया जाएगा।
अलीगढ़ के जिलाधिकारी विशाख जी. ने 13 नवंबर को ब्लॉक जवां क्षेत्र की शूटिंग रेंज चंदौखा के सफल संचालन के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज को आधुनिक सुविधाओं के साथ जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद डीएम ने खुद शूटिंग रेंज में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। शूटिंग रेंज में कोच द्वारा ट्रैप, डबल ट्रैप और स्कीट का प्रशिक्षण कराया जाएगा। डीएम ने शूटिंग रेंज के कर्मचारियों एवं सदस्यों के परिचय पत्र बनाए जाने के साथ ही वार कोड आधारित प्रवेश प्रणाली स्थापित करने और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण एवं सदस्यता के संबंध में शुल्क निर्धारण के लिए गठित समिति की संस्तुतियों के आधार पर रेंज में सदस्यता के लिए पंजीकरण यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
शूटिंग रेंज के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर शूटिंग रेंज, स्पोटर््स स्टेडियम एवं ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता पंजीयन प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रुप बुकिंग के लिए भी जल्द से जल्द दरें एवं नियम व शर्तें निर्धारित कर लें। शूटिंग रेंज में आय-व्यय का रखरखाव जिला राइफल एसोशिएशन द्वारा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वृक्षारोपण, साफ-सफाई, पार्किंग, कैंटीन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, नगर मजिस्ट्रेट राम शंकर, एसीएम द्वितीय संजय मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, शूटिंग कोच नरेंद्र मोहन सक्सेना, एडी सूचना संदीप कुमार, शुभम आदि थे।
विज्ञापन
शूटिंग रेंज का शुल्क निर्धारित
शूटिंग रेंज के लिए चयनित किए जाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का मानदेय 5,044 रुपये प्रति माह जिला रायफल क्लब से दिए जाने के लिए जिलाधिकारी से अनुमोदन प्रदान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों से प्रशिक्षण शुल्क के रूप में 600 रुपये प्रतिदिन, 5,000 रुपये प्रतिमाह या 30,000 रुपये वार्षिक शुल्क लिए जाने का निर्णय लिया गया।