अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का जेएन मेडिकल कॉलेज डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स संचालित करने वाले चुनिंदा मेडिकल कॉलेजों की सूची में शामिल हो गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कोर्स व कार्डियोलॉजी विभाग में स्नातकोत्तर संगोष्ठी और सीसीयू परिसर में कलर डॉप्लर ईको मशीन का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या के चलते ऐसे डॉक्टरों की आवश्यकता बढ़ गई है, जिन्हें हृदय प्रणाली और सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण का गहन ज्ञान हो। डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स डॉक्टरों को हृदय विशेषज्ञों के तौर पर आवश्यक संपूर्ण ज्ञान प्रदान करेगा। कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमयू रब्बानी ने शिक्षाविदों और आवश्यक सहयोग के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन कार्यक्रम में डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन प्रो. राकेश भार्गव, जेएनएमसी के प्राचार्य प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. हारिस मंजूर खान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो