फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में पथराव, तीन घायल

Sat, 16 Apr 2016 01:51 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में शादी समारोह में चल रहे डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद पथराव की स्थिति आ गई। शादी समारोह में पथराव के चलते वहां का माहौल पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया और आसपास के लोग दहश्त में आ गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं जिनका पास के क्लीनिक पर उपचार कराया गया है।  
विज्ञापन

पला साहिबाबाद के बर्फ खाने के सामने राहुल पुत्र अशोक कुमार गुड्डन के यहां शनिवार को शादी समारोह है। एक दिन पहले सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी में
दावत और डीजे भी चल रहा था। डीजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान अवतार नगर के पांच लोग आए और महिलाओं को डांस करते देखने लगे। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी करने लगे। इस माहौल को देखते हुए समारोह वाले घर के लोगों ने डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन

इससे कमेंट कर रहे लोग चिड़ गए और समारोह वाले घर के लोगों पर दबाव डालने लगे। विरोध करने पर उस समय तो वह लोग चले गए लेकिन बाद में करीब 20-25 लोग और आ गए और उन्होंने शादी समारोह वाले घर के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते पथराव भी शुरू हो गया। पथराव की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इस पथराव में दिलीप कुमार, विनोद कुमार और नन्नूमल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें