एएमयू पालीटेक्निक छात्र मो. ताबिश खान एवं अबुजर के इशारे पर रोबोट नाच रहा है। यह कारनामा छात्रों ने एएमयू पालीटेक्निक में रोबोटिक पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला कर दिखाया। सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होने वाला है। स्टूडेंट कोआर्डिनेटर मो. ताबिश ने बताया कि इस रोबोट में मोटर, सेंसर, चिप्स का यूज कर प्रोग्रामिंग करके बनाया गया है। यह रोबोट हमारे कमांड पर काम करेगा। यदि हम चाहेंगे कि रोबोट हमारे साथ चले तो हमारे साथ चलेगा। टेबल पर बिना गिरे चलाना चाहे तो टेबल पर घूमता रहेगा। ताबिश ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी दिल्ली के ग्रीक लैब द्वारा किया गया था। किट भी उन्होंने ही उपलब्ध कराया था।