फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: मनेगी दिवाली, अलीगढ़ की ताला-हार्डवेयर फैक्टिरयां एक लाख मजदूरों को देंगी बोनस, तैयारी शुरू

Mon, 06 Oct 2025 10:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नियम के अनुसार वेतन के न्यूनतम 8.33 फीसदी से लेकर कंपनी की सालाना आय के अनुसार श्रमिक की कार्यकुशलता को देखकर 20 फीसदी तक बोनस देने का प्रावधान है। 8.33 फीसदी से अधिक बोनस देना कंपनी स्वामी के विवेक पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
रावण टीला स्थित ताले के कारखाने में काम करते मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पहले अलीगढ़ की ताला-हार्डवेयर इंडस्ट्री में लगे पंजीकृत एक लाख श्रमिकों के लिए बोनस की खुशखबरी मिलने जा रही है। त्योहार से पहले उन्हें इंडस्ट्री स्वामी बोनस देंगे। इसे लेकर श्रम विभाग की गाइडलाइंस के अनुसार श्रेणी बनाकर विवरण तैयार किया जा रहा है। अलीगढ़ की इस इंडस्ट्री में लगभग 50 हजार कुशल व 50 हजार ही अकुशल श्रमिक पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष दीपावली पर सभी उद्योग स्वामी अपने-अपने कर्मचारियों को बोनस या उपहार देते हैं। श्रमिकों को प्रतिवर्ष इसका इंतजार रहता है। नियम के अनुसार वेतन के न्यूनतम 8.33 फीसदी से लेकर कंपनी की सालाना आय के अनुसार श्रमिक की कार्यकुशलता को देखकर 20 फीसदी तक बोनस देने का प्रावधान है। 8.33 फीसदी से अधिक बोनस देना कंपनी स्वामी के विवेक पर निर्भर करता है।

उपहार व नकद इनाम की भी परंपरा
ताला हार्डवेयर सहित अपंजीकृत श्रेणी के अन्य सभी छोटे-बड़े उद्योगों की बात करें तो अलीगढ़ में 5.50 लाख श्रमिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। अकेले 80 हजार अपंजीकृत श्रमिक ताला हार्डवेयर उद्योग में जुडे हैं। इन सभी को भी दीपावली पर उपहार व नकद इनाम की परंपरा श्रमिक की कुशलता के आधार पर है। सभी उद्योग स्वामी अपनी-अपनी इच्छा के अनुसार इस पर विचार कर रहे हैं कि किस किस श्रेणी के श्रमिक को किस किस तरह से उपहार व इनाम दिया जाए।

हमारे यहां प्रतिवर्ष श्रमिकों को श्रेणीवार बोनस व उपहार देने का प्रावधान है। इस बार भी इसे लेकर कार्ययोजना बना ली गई है। दीपावली पर बोनस व उपहार वितरित किया जाएगा। - तरुण सक्सेना, हार्डवेयर निर्यातक

विज्ञापन

श्रमिकों को उनकी कुशलता व श्रमविभाग की गाइडलाइंस के अनुसार प्रतिवर्ष बोनस व उपहार दिया जाता है। इस वर्ष भी दिया जाएगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तय है। - धनजीत वाड्रा, ताला-हार्डवेयर निर्यातक
बोनस व उपहार देने के लिए श्रमिकों की अलग-अलग श्रेणी है। उसी अनुसार प्रतिवर्ष यह दिया जाता है। इस बार भी दीपावली पर दिया जाएगा। - अंशुमान अग्रवाल, हार्डवेयर निर्यातक
श्रम विभाग की गाइडलाइंस के अलावा श्रमिकों को प्रतिवर्ष बोनस से लेकर उपहार देना तय है। उसी क्रम में इस बार भी यह दिया जाएगा। - गौरव मित्तल, हार्डवेयर निर्यातक
विज्ञापन

श्रम विभाग की गाइडलाइन के अनुसार वेतन का न्यूनतम 8.33 फीसदी बोनस देने का प्रावधान है। उसी अनुसार सभी देते हैं। - नदीम अहमद, डीएलसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें