फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बरौली से अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के उतरने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली विधानसभा सीट से सिने अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के उतरने की चर्चा है। वह राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिने अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से संपर्क में हैं। एक-दो दिन में चुनाव लड़ने और न लड़ने की तस्वीर साफ हो जाएगी। चंद्रचूड़ सिंह के चुनाव मैदान में उतरने की खबर से सियासी तपिश और बढ़ गई है। चंद्रचूड़ सिंह के पिता कैप्टन बल्देव सिंह अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1985 में जीत हासिल की थी। चंद्रचूड़ सिंह अभिनीत फिल्म ‘दाग द फायर’ वर्ष 1996 में आई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया। रालोद के जिला संयोजक नीरज शर्मा ने बताया कि खैर विधानसभा सीट से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इगलास व बरौली विधानसभा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। ब्यूरो
--
सपा महानगर अध्यक्ष, महासचिव को बुलावा
जिले के शहर व कोल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी घोषित होते ही सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी व महानगर महासचिव मनोज यादव को शीर्ष नेतृत्व ने लखनऊ में बुला लिया। नेताओं ने बताया कि उन्हें किसलिए बुलाया गया, यह वहीं जाकर पता चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें