फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में नलों से आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
आगरा रोड एडीए कॉलोनी में पानी की टंकी में आ रहा गंदा पानी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में नर्सिंग होम के पीछे के क्षेत्र में नगर निगम के नल से गंदा पानी आने से लोग बेहद परेशान है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एडीए कॉलोनी के अर्पित माहेश्वरी ने बताया कि 15-20 दिन से नल में गंदा पानी आ रहा है। पानी में कभी कम तो कभी ज्यादा गंदगी आती है। महामारी के मौजूदा दौर में गंदे पानी की आपूर्ति से बीमारी फैलने का खतरा है। ऐसा प्रतीत होता है कि पाइप लाइन लीक है और नाले का गंदा पानी घरों में आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जूनियर इंजीनियर को कई बार फोन कर पूरी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। अब तो अधिकारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। प्रकरण में प्रमोद वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता, ज्ञान वार्ष्णेय आदि लोग गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें