फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सड़कों पर गंदगी, जलभराव, गड्ढे लेंगे कांवड़ियों की परीक्षा 

Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कांवड लेकर जाते कांवडिये। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महाशिवरात्रि को लेकर शहर में नगर निगम की व्यवस्थाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी हैं। कांवड़ियों के आवागमन वाले कई स्थानों पर जलभराव, गंदगी व कीचड़ की स्थिति है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार ने कहा कि आगरा रोड पर रूसा अस्पताल के सामने सड़क पर जलभराव है।
विज्ञापन




जयगंज से लेकर देहलीगेट, खैर रोड पर नाले-नालियों में गंदगी, सड़क में काफी गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। इससे कावंड़ियों व श्रद्धालुओं को आने जाने में असुविधा होगी। उन्होंने नगर निगम को महाशिवरात्रि से पूर्व खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कावंड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर मेडिकल व्यवस्था, पथ प्रकाश, साफ-सफाई, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, संवेदनशील स्थानों पर महिला एवं पुरुष सुरक्षा बल को तैनात रखने के निर्देश दिए हैं। 



 एडीएम सिटी ने ग्रामीण क्षेत्रों, नगर निकाय क्षेत्र में नाली-नालों एवं सड़कों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जिन स्थानों पर जाम की स्थिति रहती है, वहां से अतिक्रमण हटवाए जाएं। कावंड़ियों के सेवार्थ लगने वाले शिविरों को सड़क व फुटपाथ से दूर लगाया जाए। एडीएम सिटी ने बताया कि कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0571-2420830 पर किसी भी समस्या, शिकायत एवं सुझाव के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने शहरवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को परंपरागत एवं शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की है। शहर में नई परंपरा लागू नहीं होगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत आदि अधिकारी मौ?जूद रहे।

नौ सेक्टर में बंटा शहर, मजिस्ट्रेट की तैनाती
एडीएम सिटी के अनुसार, महाशिवरात्रि को लेकर शहर को नौ सेक्टर में बांटा गया है। दो पालियों में सुबह आठ से रात आठ बजे तक व दूसरी पाली में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। जयगंज में प्रथम पाली में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रभू चौधरी, द्वितीय पाली में मनोज कुमार सरोज, सब्जी मंडी में प्रथम पाली में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन रविंद्र मिश्रा, द्वितीय पाली में एआरओ शैलेंद्र कुमार सिंह, देहलीगेट में प्रथम पाली में चकबंदी अधिकारी बृजेश कुमार, द्वितीय पाली में सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, मदारगेट में प्रथम पाली में अधिशासी अभियंता आरईडी प्रवीण कुमार, द्वितीय पाली में अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम सौरभ अग्रवाल, रसलगंज में प्रथम पाली में अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम महेंद्र सिंह, द्वितीय पाली में सहायक उद्यान निरीक्षक जयवीर सिंह, जमालपुर में प्रथम पाली में चकबंदी अधिकारी प्रमापति मंगमई, द्वितीय पाली में क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार, रामघाट रोड में अवर अभियंता अलीगढ़ खंड गंगा नहर बाबू सिंह, द्वितीय पाली में सहायक चकबंदी अधिकारी जय सिंह, अचलेश्वर मंदिर में प्रथम पाली में अधिशासी अभियंता आरईडी नीतेश कुमार, द्वितीय पाली में अवर अभियंता अलीगढ़ खंड गंगा नहर ओमप्रकाश एवं खेरेश्वर महादेव मंदिर में प्रथम पाली में अवर अभियंता नलकूप खंड प्रथम अरूण कुमार, द्वितीय पाली में बृजेश कुमार की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें