फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीआईओएस ने कॉलेजों में नामांकन का हाल जाना

विज्ञापन
कजरौठ में निरीक्षण करते डीआईओएस। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को विकास खंड के कॉलेजों का निरीक्षण किया। शिक्षण की गुणवत्ता को परखने के साथ ही छात्रों के नामांकन, क्लास रजिस्टर व शिक्षक डायरी का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने सुबह सबसे पहले शिवदान सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे, यहां पर उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका, क्लास रजिस्टर के साथ ही अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। नव सत्र में नामांकन की जानकारी कर शिक्षण व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने सम्मानित किया।
इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज जवार पहुंचे, यहां शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। बेसवां स्थित श्री शंकरानंद इंटर कॉलेज में क्लास रजिस्टर चेक करने साथ ही प्रधानाचार्य जेपी सिंह को नव सत्र में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। राजकीय कन्या इंटर कॉलज कजरौठ की चहारदीवारी को जल्द पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य प्रीति वार्ष्णेय को एनसीआरटी अनुमन्य पुस्तकों से पढ़ाने के निर्देश दिये हैं। स्मार्ट क्लास के संचालन को लेकर बताया गया कि बिजली की सप्लाई न मिलने से स्मार्ट क्लास संचालन की सुविधा में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें