फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने वेबिनार में प्रधानाचार्यों को दिये ई-लर्निंग के निर्देश

विज्ञापन
वेबिनार में शामिल प्रधानाचार्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने वेबिनार का आयोजन कर सीबीएसई और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता परक आनलाइन शिक्षण पर जोर दिया। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्या इंदू सिंह ने आनलाइन शिक्षण से दूर छात्र-छात्राओं के समूह बनाने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि इससे पढ़ाई जारी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रमुख रूप से ई-लर्निंग कक्षाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा की कोविड-19 महामारी के चलते विद्यालयों में सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का पूर्णतया पालन किया जाए। ई-लर्निंग कक्षाओं को व्हाट्सएप, गूगल क्लासेस, जूम एप आदि के माध्यम से कराया जाए और गुणवत्ता परक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। जनपद अलीगढ़ के शिक्षकों द्वारा वर्चुअल कक्षाओं के लिए वीडियो बनाए गए हैं। जो दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित हो रहे हैं। इसी प्रकार विभिन्न प्रधानाचार्य ने भी अपने वक्तव्य में कहा की इन कक्षाओं के संचालन में इंटरनेट व गैजेट्स की कमी होने के कारण कठिनाई उत्पन्न होती है।
इन कठिनाई को दूर करने के लिए छात्रों के समूह बनाए जाने का सुझाव डा. इंदू सिंह द्वारा दिया गया। कविता उपाध्याय ने छात्रों के टेस्ट और कॉपियों की जांच पर अपने विचार व्यक्त किए। गूगल मीट वेबिनार का संचालन बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबुज जैन ने किया। इस मौके पर डॉ. दीपक पालीवाल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. इंदू सिंह, डॉ. विपिन कुमार, सुनीता सिंह, डॉ. अंजू राठी, डॉ. अनिल शर्मा, संजय कुमार, डॉ. रामनरेश यादव, मोहित जैन, राकेश सिंह, कविता उपाध्याय, डिंपी देव, रश्मि सिंह, राम प्रताप सिंह, अदित जैन, शिव ओम शर्मा, वर्षा यादव, भूमिका आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें