फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आयुष्मान योजना के मरीजों की डायलिसिस पर संकट

विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड धारक देवेन्द्र कुमार शर्मा की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित मिथराज हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारकों की डायलिसिस बंद कर दी गई। इसकी वजह से मरीज एवं तीमारदार परेशान हो गए। हालांकि, आग्रह के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने फिर से डायलिसिस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिथराज हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले छह महीने में 3324 आयुष्मान कार्ड धारकों की डायलिसिस की गई है। 53.6 लाख रुपये से अधिक का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार से डायलिसिस बंद कर दी थी लेकिन मरीजों के आग्रह पर फिर से शुरू कर दी है।
भुगतान नहीं हुआ तो कभी भी आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए यह सुविधा बंद की जा सकती है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मिथराज हॉस्पिटल में डायलिसिस सुविधा नहीं मिलने की एक शिकायत सुबह में आई थी। हॉस्पिटल के संचालक को फोन कर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस संबंध में लखनऊ के अधिकारियों को लिख दिया है। उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भी डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। मरीज वहां डायलिसिस करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें