फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रसव के बाद धेवती की मौत, सदमे से नानी की भी गई जान

Wed, 06 May 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
जुबैन का फाइल फोटो। संवाद 
विज्ञापन
चंंडौस कस्बे की रामलीला स्टेज वाली गली निवासी एक महिला की प्रसव के बाद बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। धेवती की मौत की सूचना पर आधे घंटे के अंदर ही उसकी नानी की भी सदमे से मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



चंंडौस कस्बे की रामलीला स्टेज वाली गली निवासी राजुद्दीन काफी सालों से अपनी ससुराल चंडौस कस्बे में परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी गजाला (28) की शादी आठ वर्ष पूर्व जलेसर निवासी एक युवक से हुई थी। गजाला को एक छह साल का बेटा व एक चार साल की बेटी है।


गजाला को तीसरा बच्चा होने वाला था तो पिता उसको तीन चार दिन पहले जलेसर से चंडौस ले आए। रविवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर उसे बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार को दिन में मरी हुई बच्ची पैदा हुई थी। उसके बाद उसकी तबीयत खराब होती चली गई।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में ही मौत हो गई। धेवती की मौत की सूचना जैसे ही चंडौस निवासी नानी जैबुन (70) पत्नी अलीमुददीन को हुई आधा घंटे बाद ही सदमे से उनकी भी मौत हो गई। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें