फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता और ताऊ के झगड़े में बीच-बचाव करने आई किशोरी की मौत

Wed, 06 May 2026 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजन। संवाद 
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव समेना में मंगलवार शाम चार बजे पिता और ताऊ के झगड़े में बीच-बचाव करने आई किशोरी पूनम (17) सिर में डंडा लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मरने वाली किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।
विज्ञापन




पूनम कुमारी गांव समेना निवासी मुकेश यादव की पुत्री थी। घटना के समय मुकेश और उनके बड़े भाई यशपाल सिंह के बीच जमीन के विवाद में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर पूनम कुमारी अपने पिता और ताऊ के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंच गई। इस दौरान पूनम के सिर में डंडा लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


दोनों भाइयों के हिस्से में दो-दो बीघा जमीन आ रही है। पूनम के पिता का आरोप है कि यशपाल ने उसमें पांच बिस्वा जमीन अधिक कब्जा रखी है, जिसे खाली करने पर विवाद हुआ। पूनम की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पीआरबी 112 व सीओ छर्रा और दादों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि दो भाइयों के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई किशोरी के सिर में कोई वस्तु लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें