फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भूमिया बाबा आश्रम पर जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, चढ़ाया धतूरा, बेलपत्र, भांग

Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रविवार देर रात से ही भूमिया बाबा आश्रम पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल व दूध से महादेव का अभिषेक किया। उसके बाद धतूरा, बेलपत्र, भांग और फल-फूल अर्पित किए। आश्रम पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
जलाभिषेक करते भोले भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के गांव कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथ भूमिया बाबा आश्रम पर सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन आश्रम बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन


रविवार देर रात से ही भूमिया बाबा आश्रम पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल व दूध से महादेव का अभिषेक किया। उसके बाद धतूरा, बेलपत्र, भांग और फल-फूल अर्पित किए। आश्रम पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। आश्रम में एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक रामकुवंर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सेवारत में प्रबंधक रवि कुमार सिंह, निरंजन चौधरी, गोपाल सिंह, राजेश राना, महेंद्र सिंह, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें