फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजली के खंभे में उतर रहे करंट से घोड़ी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला रेवाड़ियान तालाब में बिजली के खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती घोड़ी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तेजपाल की घोड़ी विचरण करते हुए प्रकाश निवासी मोहल्ला रेवाड़ियान तालाब के मकान के पास खाली प्लॉट में पहुंच गई। प्लॉट के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है। खंभे में बारिश की वजह से करंट उतर आया। घोड़ी खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घोड़ी की मौत से आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लोगों का आरोप था कि पूर्व में भी मोहल्ले में इसी तरीके से दो पशुओं की मौत हो चुकी है। कई बार मकान की दीवार में लगे बिजली के खंभे व आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन को हटवाने की मांग भी की है। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसकी घोड़ी गर्भवती थी। उसने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें