कस्बे में बुधवार सुबह पांच बजे से बिजली गुल है। बृहस्पतिवार की रात तक बिजली नहीं आई। इससे पीने के पानी के लिए लोग परेशान हैं। उनके मोबाइल तक स्विच ऑफ हो गए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह बिजली अधिकारियों ने कासिमपुर के निकट 33 हजार की लाइन के तीन बिजली के खंभे गिरे होने का हवाला देकर सही करने का आश्वासन दिया लेकिन रात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
बिजली बिना पेयजल आपूर्ति बाधित है। इन्वर्टर बंद हो गए। दो रातों से कस्बा अंधेरा में डूबा है। लोग अपने घरों में मोमबत्ती के सहारे हैं। घरों में मोमबत्ती के सहारे कामकाज किया जा रहा है।
इस बारे में उप खंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कासिमपुर के निकट नाले के सहारे लगे 33 हजार की लाइन के तीन विद्युत खंभे गिर गए हैं। लगातार हो रही बारिश और जलभराव से खंभों को लगाने में समस्या आ रही है। शुक्रवार को ठेकेदार के कर्मचारियों के आने पर ही लाइन सही होने की उम्मीद है।