बैठक को संबोधित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष
- फोटो : samvad
कस्बा स्थित विकास खंड कार्यालय पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गांवों में विकास कार्य कराए जाने की बात कही।
बैठक का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, सीडीओ, बीडीओ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश यादव ने वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत के अंर्तगत आने वाले ग्राम सभाओं में कोई भी गांव विकास कार्य से अछूता नहीं रहेगा। बैठक में सत्यवीर सिंह, महावीर सिंह, रोहताश, तिलक सिंह, लालू महाजन, दिनेश यादव, प्रमेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, राकेश खरवार, सोमप्रकाश, डॉ. कुशलपाल सिंह, डॉ. प्रशांत राज सिंह आदि मौजूद रहे।