महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों को सम्बोधित करते हुए कुल सचिव
- फोटो : samvad
श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. डॉ. फूल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में 26वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह (राजा महेनंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी से अध्ययन करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा पढ़ाई में सकारात्मक रूप से एआई के उपयोग के लिए प्रेरित किया। इसी बीच विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति नाटक ‘माटी के बेटे’ की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा सिंह ने किया। इस दौरान रोहिताश सिंह, शालिनी चौहान, डॉ. कविता सिंह, डाॅ. संतोष कुमार सिंह, डाॅ. रोहित सागर आदि मौजूद रहे।