फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ में, सीएए के समर्थन में सभा 

Sun, 12 Jan 2020 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सुबह 11.20 बजे अलीगढ़ आएंगे। वह नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन तकरीबन 20 मिनट का होगा। उनके आगमन की तैयारियों को शनिवार देर रात तक अमलीजामा पहनाया जाता रहा। 
विज्ञापन


वह रविवार सुबह लगभग 11.20 बजे अलीगढ़ आएंगे और दोपहर पौने तीन बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। इस बीच वह लोधा थाना क्षेत्र के गांव फगोई में भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह के आवास पर जाएंगे। इससे पहले विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डिप्टी सीएम की सभा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। 

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सभास्थल और आसपास 550 पुलिस कर्मी गैर-जनपद से बुला कर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, जिले का फोर्स, मेटल डिटेक्टर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, सादा वर्दी में पुलिस कर्मी, महिला पुलिसकर्मी, बम व डॉग स्क्वॉड तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें