फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 24 लोग डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू से 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज की लैब में हुई जांच में 24 लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय परिसर में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मी की चार वर्षीय बेटी डेंगू से पीड़ित है।
विज्ञापन

उसका उपचार दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि अस्पताल में बुखार के 114 एवं डेंगू के 6 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पहले की तुलना में अब बुखार के कम मरीज आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अब डेंगू के कम मरीज आ रहे हैं। स्थिति में सुधार हो रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 129 और मलखान सिंह जिला अस्पताल में 45 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें