जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण ?
- फोटो : CITY OFFICE
डेंगू दिनो-दिन भयावह रूप धारण करता जा रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज में ही इस सीजन में डेंगू के 1100 से अधिक पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। डेंगू की मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर बुखार पीड़ित लोग भी भयभीत है। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. हॉरिस खान ने बताया कि एलाइजा टेस्ट में अब तक 1100 से अधिक डेंगू के पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से बुखार पीड़ित लोग भी अज्ञात भय से ग्रसित है। अस्पताल भरे पड़े हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर एवं इमरजेंसी के सीएमओ डॉ. जैदी का कहना है कि इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों में करीब 50 प्रतिशत बुखार पीड़ित है। संदेश होने पर एलाइजा टेस्ट कराया जा रहा है।