प्रदर्शन करते उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक न बनाए जाने से नाराज निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने बुधवार को डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा गया। 28 अप्रैल से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, उसी केंद्र पर उन्हें प्रायोगिक परीक्षा देनी है।
इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यह औचित्यहीन, अविवेकपूर्ण है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार इस तरह का काला आदेश आया है। वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आगरा शिक्षक खंड प्रभारी पवन शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रधानाचार्य महासभा के जिला अध्यक्ष परमवीर सिंह, शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष देवराज शर्मा, बनी सिंह बघेल, मनोज शर्मा, हरिओम शर्मा, महेंद्र पाल शास्त्री, अंतिम कुमार आदि शामिल रहे। इसी क्रम में उप्र माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महामंत्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में डीआईओएस दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया।