फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस एवं भाजपा के खिलाफ एएमयू में प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू के डक प्वाइंट से प्रोटेस्ट मार्च निकालते एएमयू छात्र-छात्रा । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र आरएसएस एवं भाजपा पर घृणा की राजनीति करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

छात्रों का विरोध प्रदर्शन परिसर स्थित डक प्वाइंट से शुरू हुआ और बाब-ए-सैयद तक हुआ।
छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को सौंपा। छात्रों ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए हिजाब को मुद्दा बनाया जा रहा है। यह मुस्लिम संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा हुआ मामला है। कुछ शैक्षणिक संस्थानों ने इसको लेकर मुस्लिम छात्राओं के साथ भेदभाव शुरू कर दिया है, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। छात्र नेताओं ने 2014 से लेकर अब तक के मॉब लिचिंग से जुड़े मामले को भी उठाया। कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के माध्यम से धर्म विशेष के खिलाफ घृणा फैलाया जा रहा है। छात्रों ने राष्ट्रपति से अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारी की सुरक्षा की मांग की। छात्र नेता आरिफ त्यागी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य मोहब्बत का पैगाम देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें