फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाकियू किसान शक्ति का गभाना टोल पर धरना-प्रदर्शन, चाह रहे निशुल्क निकले उनके वाहन

Sat, 10 May 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भाकियू किसान शक्ति के पदाधिकारी गभाना टोल पर पहुंचे। टोल की दो लेन पर फर्श डालकर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारी और सदस्य हंगामा करने लगे। संगठन के वाहनों को निशुल्क निकालने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
टोल प्रबंधन को ज्ञापन देते राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे के गभाना टोल प्लाजा पर 10 मई दोपहर भाकियू किसान शक्ति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी वाहनों को निशुल्क न निकालने व विभिन्न समस्याओं को लेकर टोल के बूथों पर बैठ गए। टोल प्रबंधन की ओर से मिले आश्वासन पर किसान नेता धरने से उठे।

विज्ञापन

 
भाकियू किसान शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टी गौड़ के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक पदाधिकारी 10 मई दोपहर टोल पर पहुंच गए। टोल की दो लेन पर फर्श डालकर धरने पर बैठ गए। पदाधिकारी और सदस्य हंगामा करने लगे। बिट्टी गौड़ ने कहा कि संगठन के वाहनों को संदेश होने के बावजूद निशुल्क नहीं निकाला जा रहा है। आए दिन टोल के कर्मचारी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से अभद्रता करते हैं। 

उन्होंने कहा कि संगठन के झंडे, पट्टी लगे वाहनों को निशुल्क निकाला जाए। हाईवे पर कटों पर कोई सांकेतिक लाइट नहीं है, लाइट लगवाई जाए। साइडों पर रेलिंग लगाई जाए। टोल मैनेजर बजरंग सैनी, पीडी विनीत कुमार को समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इसके बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरने से उठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें