फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेट्रोल-डीजल और गैस का स्टॉक आरक्षित रखेंगे पंप और एजेंसी संचालक, निर्देश जारी

Sat, 10 May 2025 05:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल पंप और गैस एजेंसी वालों को स्टॉक रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। गैस एजेंसियों को गोदामों में 100-100 गैस सिलेंडर का अतिरिक्त स्टॉक रखने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पर बनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर 5 हजार लीटर डीजल और 2 हजार लीटर पेट्रोल आरक्षित रखने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, जिले की सभी गैस एजेंसियों को भी अपने गोदामों में 100-100 गैस सिलेंडर का अतिरिक्त स्टॉक रखने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय जिले में ईंधन और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अपनी तेल आपूर्ति कंपनियों को एडवांस ड्राफ्ट भेजकर ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले में डीजल और पेट्रोल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सतर्क है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें