फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

Wed, 25 Jul 2018 02:19 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित शहर के एक नर्सिंग होम पर मंगलवार शाम को प्रसूता की मौत पर परिजन तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। नर्सिंग होम में गुस्साई भीड़ ने स्टाफ के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ भी की। सूचना पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। जैसे-तैसे पुलिस ने भीड़ को शांत किया। 
विज्ञापन


जवां क्षेत्र की रहने वाली पूजा की शादी डेढ़ साल पहले गभाना के पला सल्लू निवासी अजीत के साथ हुई थी। गर्भवती होने पर मंगलवार की अलख सुबह आगरा रोड के एक नर्सिंग होम में पूजा को भर्ती कराया गया। यहां पूजा ने सुबह आठ बजे के लगभग एक बच्ची को जन्म दिया। शाम पांच बजे के लगभग महिला की मौत हो गई। पति अजीत का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के साथ स्टाफ द्वारा बदतमीजी तथा गालीगलौज की गई। इस सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण पहुंच गए।

गुस्साई भीड़ ने पहले तो स्टाफ के साथ मारपीट की। इसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सासनी गेट सहित आसपास के अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जैसे-तैसे उत्तेजित भीड़ को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। वहीं पति द्वारा थाने में डॉक्टरों पर इलाज की लापरवाही की तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें