फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा गंगाघाट पर गोताखोर और दो मोटर वोट तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सांकरा गंगा घाट पर दो गोताखोर और दो मोटर वोट तैनात किए जाने की मांग उठ रही है। मंगलवार को सांकरा गंगा घाट सेवा समिति और भाकियू टिकैत गुट ने डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन बीडीओ गंगीरी स्मृति अवस्थी को सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन देने से पूर्व ब्लॉक परिसर छर्रा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन प्रमोद पेंटर ने किया। सांकरा गंगा घाट सेवा समिति के संस्थापक विनय यादव ने कहा कि सांकरा पर पुल बनने के बाद संभल और बदायूं जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। सांकरा गंगाघाट पर आजादी से अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

पक्का घाट बनाया जाए। एक मोटर वोट एवं दो गोताखोरों की तैनाती की जाए। महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए सुरक्षित स्थान बने। सार्वजनिक शौचालय और टिनशेड बनवाए जाएं। पौधरोपण कर पुलिस की तैनाती की जाए। बिजली आपूर्ति, पथ प्रकाश और साफ सफाई का इंतजाम किया जाए।
विज्ञापन



भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार यादव ने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने इन मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर गौरव आर्य, रोहित गौतम, कृष्ण कुमार शर्मा, गिर्राज शर्मा, हृदयेश कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अनुज कुमार, प्रह्लाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें