उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी से सेवा भवन स्थित कार्यालय में मिले। महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने पत्र सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। नई महायोजना 2031 का जिक्र करते हुए शहर को मिश्रित आबादी क्षेत्र घोषित करने की मांग की।
समर्पण कांपलेक्स में शौचालय एवं सफाई का मुद्दा उठाया। जलभराव रोकने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की आवश्यकता पर बल दिया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने टेक्निकल व्यू जानने के बाद समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व व्यापारी नेताओं ने नगर आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और कहा कि नगर आयुक्त के निर्देशन में व्यापारियों एवं जनता की समस्याओं का उचित समाधान निकलेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता, किशन गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मनीष मोहता आदि मौजूद थे।