फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोरोना महामारी से अनाथ 76 बच्चों के खाते में आई आर्थिक सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के प्रकोप से अभिभावकों को खोने वाले बच्चों के खातों में सरकार ने आर्थिक सहायता राशि भेज दी है। यह राशि मंगलवार को चिन्हित 76 बच्चों के बैंक खातों में पहुंच गई। जुलाई, अगस्त एवं सितंबर की राशि के 12-12 हजार रुपये बच्चों के खाते में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने अनाथ हुए बच्चों को चार-चार हजार रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से प्रभावित 76 बच्चों का चयन हो चुका है। इनमें 39 बालिकाएं एवं 37 बालक शामिल हैं।18 वर्ष तक के इन सभी के खाते में तीन माह की आर्थिक सहायता एक मुश्त डाल दी गई है। इन बच्चों को सुशिक्षित करने के लिये बालकों को अटल आवासीय विद्यालय व बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं के शादी योग्य होने पर विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। कक्षा 9 या इससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत बच्चों को लैपटाप या टेबलेट दिया जाएगा।
अन्य कारणों से अनाथ बच्चों को भी मिलेगी सहायता
जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि सरकार ने मात्र कोरोना ही नहीं अन्य बीमारी या कारणों से अनाथ हकुए बच्चों को भी आर्थिक सहायता दिये जाने के निर्देश दिये हैं। इन्हें प्रति माह ढाई हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इन बच्चों का चिन्हांकन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें