फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna: कल्याण सिंह-संगीतकार रविंद्र जैन को भारत रत्न देने की उठी मांग, अलीगढ़ में जन्मे दोनों

Sun, 11 Feb 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और संगीतकार रविंद्र जैन को भारत रत्न देने की मांग उठने लगी है। कल्याण सिंह ने जहां राजनीति के क्षेत्र में नाम रोशन किया, वहीं रविंद्र जैन ने संगीत के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कल्याण सिंह और संगीतकार रविंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भारतीय कृषि शास्त्री स्वामीनाथन को भारत रत्न की घोषणा के बाद यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह और संगीतकार रविंद्र जैन को भी यह सम्मान देने की मांग उठ रही है। 

विज्ञापन


कल्याण सिंह को मिले भारत रत्न
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भारतीय कृषि शास्त्री स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने की खुशी में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भगत सिंह बाबा की अध्यक्षता में विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने दुबे का पड़ाव पर लड्डू वितरित किए। राकेश चौधरी, मोहम्मद अली, अवधेश सारस्वत, मुजाहिद असलम, प्रेम सिंह लोधी, चौधरी नवीन कुमार, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

रविंद्र जैन को मिले भारत रत्न
कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित पद्मश्री रविंद्र जैन की स्मृति में अलीगढ़ कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित पांचवें संगीतोत्सव सप्तरंग में दिल्ली से पधारे स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार आज देश की महान विभूतियों को सम्मान देने का अनुकरणीय कार्य कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह श्रीकृष्ण भूमि से संबंध रखने वाले भगवान राम के प्रति रामायण धारावाहिक से प्रगाढ़ आस्था बढ़ाने वाले अलीगढ़ में जन्मे देश विख्यात संगीतकार रविंद्र जैन को भारत रत्न प्रदान करे। सप्तरंग में महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी ने कहा कि संगीतोत्सव सप्तरंग में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान नए आदर्श प्रस्तुत करेगा। शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर स्वामी संपूर्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी महाराज, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ और डॉ. पंकज धीरज ने किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. मणिन्द्र जैन ने कहा की वो अपने ज्येष्ठ भ्राता रविंद्र जैन की इच्छा के अनुरूप अलीगढ़ में एक संगीत महाविद्यालय खुलवाएंगे। कार्यक्रम संयोजक और अलीगढ़ कल्चरल क्लब के अध्यक्ष पंकज धीरज ने बताया कि सुर, लय, ताल के संगम से संजोए गए इस कार्यक्रम सप्तरंग में पद्मश्री रविंद्र जैन के गाए हुए भजनों, गीतों और रामायण धारावाहिक की चौपाइयों का संगीतमयी आनंद श्रोताओं ने खूब लिया। मीनाक्षी नागपाल, राजीव उपाध्याय, अमित उपाध्याय आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान एशियन अरब चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन डॉ. मणिन्द्र जैन को नेशन बिल्डर अवार्ड, संगीतकार आरके सक्सेना बज्जू को पद्मश्री रविन्द्र जैन अवॉर्ड, राजेश आनंद को पद्मश्री रविंद्र जैन म्यूजिकल अवॉर्ड, युवा गायक चंदन सलूजा, सुभांग जैन और यश मणि जैन को पद्मश्री रविंद्र जैन यूथ आईकन अवार्ड प्रदान किया गया। जीव-जंतु की सेवा में जुटी संस्था एनिमल फीडर्स के सेवकों को सेवा सम्मान प्रदान किया गया। संचालन पद्मश्री रविंद्र जैन के नाती यश मणि जैन ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के राजीव जैन, सचिव स्वागत समिति डॉ. विशाल जैन, कार्यक्रम प्रबंधक युवराज मणि जैन, त्रिशला जैन,मीनू जैन, प्रिया जैन, काजल धीरज, स्वाति जैन, जिनविजय जैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें