फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली से अलीगढ़ तक ई-बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ से अतरौली तक ई-बसों का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही कस्बे से अलीगढ़ जाने के लिए लोगों को डग्गेमार वाहन व टेंपो का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

युवा पहल संस्था के अध्यक्ष इंजी. हिमांशु मित्तल गुप्ता ने बताया कि क्वार्सी चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण के चलते मुरादाबाद की ओर जाने वाली अधिकतर रोडवेज बसें अनूपशहर रोड से होकर गुजरती हैं, जबकि पूर्व में यह बसें अतरौली होकर जाती थीं।

वर्तमान में ई-बसों का संचालन भी हरदुआगंज तक किया जा रहा है। स्थानीय निवासी अंशुल भारद्वाज, वरुण चौधरी, नरेंद्र राजपूत, अश्वनी भारद्वाज का कहना है कि ई-बसों का संचालन हरदुआगंज से 15 किलोमीटर और आगे अतरौली तक किया जाए तो क्षेत्र के लोगों को आवगमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अतरौली से अलीगढ़ के लिए विद्यार्थी कॉलेज व कोचिंग के लिए जाते हैं। शाम को उधर से बस न मिलने पर उन्हें काफी परेशानी होती है। निजी बसों व टेंपो से उन्हें सफर करना पड़ता है। लोगों की मांग है कि ई-बसों का संचालन हरदुआगंज से आगे अतरौली तक करना चाहिए।


- यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। कुछ नई बसें मिली हैं, जिन्हें उन रूटों पर चलाया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या कम है। अतरौली-अलीगढ़ मार्ग का भी इसका ध्यान रखा जाएगा। - सतेंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें