फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडौस से खुर्जा स्टेशन तक बस चलाने की मांग

विज्ञापन
रोडवेज बस। 
विज्ञापन
कस्बा के लोगों ने चंडौस से खुर्जा रेलवे स्टेशन तक बस चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


बता दें कि चंडौस कस्बे से खुर्जा रेलवे स्टेशन दूरी वाया जरारा-वघियाना-कसेरू होते हुए लगभग 17 किलोमीटर पड़ती है। यहां से कोई भी रोडवेज या ई-बस की सुविधा नहीं है। लोगों को टेंपो या डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।



कस्बा व आसपास के लोगों का खुर्जा रेलवे स्टेशन तक आना जाना रहता है, क्योंकि यहां पर कई सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव है। यहां से लोग लंबी दूरी की यात्रा करते रहते हैं, लेकिन आवागमन की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को मजबूरी में चंडौस से 40 किलोमीटर दूर अलीगढ़ जंक्शन जाना पड़ता है। कस्बा के रामवीर भारती, सतीश शर्मा, विक्की वर्मा, रौदास कुमार, रविकरन सिंह, राजेश अग्रवाल, छत्रपाल शर्मा, आकाश अग्रवाल आदि ने बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें