फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पीलीभीत, ललितपुर, मैलानी के लिए नियमित ट्रेन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से करीब दो साल पहले बरेली, पीलीभीत होते हुए ललितपुर, मैलानी, गोरखपुर मार्ग पर एक जोड़ी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। पहली बार मथुरा, हाथरस सिटी होते हुए पीलीभीत, मैलानी मार्ग पर ट्रेन का संचालन किया गया है। अब इस मार्ग पर नियमित ट्रेन के संचालन की मांग फिर एक बार उठ गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहार को लेकर मथुरा से पीलीभीत मैलानी होते हुए छपरा तक एक जोड़ी अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया गया है। शहर के रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की ओर से इसे लेकर पूर्व में मांग की गई थी, लेकिन रेलवे ने सिर्फ एक फेरे के लिए ही ट्रेन संचालन किया है। परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की मांग है कि इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन नियमित होने से यात्रियों का बड़ा फायदा मिलेगा। क्योंकि इस मार्ग पर सड़क परिवहन के लिए यात्रियों को कई टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन सीधी टे्रन की सुविधा मिलने से यात्रियों को काफी आसानी होगी। इसे लेकर वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि रेलवे धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है। त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन से मांग का अंदाजा होगा, निश्चित तौर पर यात्रियों को नियमित ट्रेन की भी सुविधा भविष्य में मिलेगी।


पीलीभीत-मैलानी मार्ग काफी अलग पड़ जाता है। इस मार्ग के स्टेशनों तक जाने के लिए लोगों को लखनऊ होते हुए भी सफर करना पड़ता है। इसलिए हमने पूर्व में भी इसे लेकर मांग उठाई थी। - कपिल अग्रवाल, पूर्व रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य।
विज्ञापन





जिस तरह एक फेरे के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। उसी तरह से नियमित ट्रेन का संचालन किए जाए, इसके लिए महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को हमने पत्र लिखा है।- दिनेश सरदाना, पूर्व रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें