फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: 20 हजार कुर्तों में रंग खेलेंगे हुरियारे, पाकिस्तानी स्टाइल कढ़ाई के कुर्ते की मांग

Mon, 02 Mar 2026 05:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

पाकिस्तानी स्टाइल के कढ़ाई वाले कुर्ते ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिसका सेट 1600 रुपये में है। इसी तरह से पठानी सूट 2090 रुपये का है। दोनों ड्रेस युवाओं के बीच ज्यादा पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर सिंगल यूज कुर्तों की बिक्री करते दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर सिंगल यूज सफेद कुर्तों की बिक्री बढ़ रही है। इस बार जिले में लगभग 20 हजार कुर्ताें की मांग होने का अनुमान है। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के कुर्ते शामिल हैं। रविवार को ऊपरकोट, रेलवे रोड, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, खैर रोड, अमीरनिशा, मेडिकल रोड सहित ग्रामीण अंचल के बाजारों में इन कुर्तों की खूब मांग रही।

विज्ञापन


कुर्ता कारोबारी बताते हैं ये सस्ते कुर्ते एक बार ही प्रयोग किए जाते हैं, इनका कपड़ा बेहद हल्का होता है, इसीलिए यह सस्ते होते हैं। सब्जी मंडी चौराहे पर शहजाद कुर्ता शोरूम के संचालक एवं कुर्ताें के थोक विक्रेता जुनैद बताते हैं कि सिंगल यूज कुर्ते थोक में बेचे जा रहे हैं। 36, 38, 40, 42 और 44 साइज का रेट 150 तक है। 46 साइज की कीमत 400 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि थोक की कीमत फुटकर से कुछ कम है, जो केवल दुकानदारों के लिए है। होली पर सफेद कुर्ताें का चलन साल दर साल बढ़ रहा है। उनके प्रतिष्ठान से भी कुर्ताें की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

ईद..पाकिस्तानी स्टाइल कढ़ाई के कुर्ते की मांग
अलीगढ़ के सब्जी मंडी चौराहे पर पुलिस पिकेट के सामने बेसमेंट में कुर्ताें की थोक दुकान है, जहां ऑर्डर पर कुर्ते-पायजामे बनाए जातेे हैं। यहां के मालिक जुनैद कहते हैं इस बार पाकिस्तानी स्टाइल के कढ़ाई वाले कुर्ते ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जिसका सेट 1600 रुपये में है। इसी तरह से पठानी सूट 2090 रुपये का है।
विज्ञापन


दोनों ड्रेस युवाओं के बीच ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा होली का सिंगल यूज कुर्ता मात्र 150 रुपये में है। सादा कुर्ता 400 रुपये तक है, जिसकी ईद पर बहुत मांग हो रही है। जुनैद बताते हैं कि वे मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत से कुर्ताें के लिए खास सूती कपड़ा मंगवाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें