फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होलिका पूजन-दहन आज और चंद्र ग्रहण कल, होली 3 या 4 मार्च कब खेलें, जानें यहां

Mon, 02 Mar 2026 10:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बार होलिका पूजन, दहन, होली को लेकर लोगों में बड़ा संशय है। ज्योतिष के अनुसार आज होलिका दहन है। होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को, क्या कहता है ज्योतिष, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
होली 2026 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि अलीगढ़ जिले भर में 2 मार्च को होलिका दहन होगा। धुलेंडी अर्थात रंग वाली होली 3 व 4 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन भद्रा के चलते इस बार 3 मार्च सुबह 4:33 बजे से लेकर 06:46 बजे तक होलिका दहन अति उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन


हालांकि प्रदोष कालीन होलिका दहन के लिए भद्रा का मुख काल त्यागकर 2 मार्च को शाम 06:18 बजे से रात्रि 02:37 बजे तक होलिका दहन कर सकते हैं। भद्रा का मुख काल रात्रि एवं 3 मार्च को रात 02:37 बजे से सुबह 04:33 तक रहेगा। रंगों की होली खेलने के लिए 3 मार्च को सुबह नौ बजे तक कोई दोष नहीं रहेगा। 3 मार्च को दोपहर 03:18 बजे से शाम 06:47 बजे तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। 

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा के अनुसार होलिका दहन 2 मार्च की शाम 06:36 बजे से रात्रि नौ बजे तक या चार मार्च की सुबह 04:30 बजे से 06:30 बजे तक चौराहों, मोहल्लों व घरों में होलिका दहन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें