फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज पढ़ने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवी कॉलेज परिसर में एक शिक्षक द्वारा नमाज पढ़ने के विरोध में भाजयुमो नेता अमित गोस्वामी, छात्र नेता बल्देव चौधरी सीटू, तनिष्क प्रताप सिंह सहित अन्य छात्रों ने कार्यवाहक प्राचार्य से मिलकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र नेता कॉलेज परिसर पहुंच गए। छात्र नेताओं के कॉलेज पहुंचने की खबर पर थानाध्यक्ष गांधी पार्क रविंद्र दुबे व चौकी इंचार्ज अचलताल मय फोर्स पहुंच गए। शिक्षक पर कार्रवाई न होने पर कॉलेज में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी। छात्र नेताओं ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सक्सेना, प्रॉक्टर डॉ. अनिल वार्ष्णेय से मुलाकात की। इस दौरान कहासुनी भी हुई। डॉ. ब्रजेश सक्सेना ने बताया कि इस मामले में आंतरिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस अवसर पर सागर मौर्य, रिषभ चौधरी, मनी, आशुतोष गौड़, जय ठाकुर, दीपेंद्र सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें