फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियर चुनाव आयोग, मेरा सुझाव है...

विज्ञापन
विज्ञापन
डियर चुनाव आयोग, मेरा सुझाव है कि चुनावों में वोटिंग अनिवार्य कर दी जाए। इस तरह के ढाई लाख सुझाव स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान मिले। खास बात यह रही कि सरकारी स्कूल के अध्यापकों के सहयोग से यह अभियान मात्र एक सप्ताह ही चला और इतने कम समय में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने स्लोगन, पोस्टर, ऑनलाइन पोस्टर एवं पत्रों के माध्यम से यह सुझाव दिए। अब इन्हें चुनाव आयोग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद स्तर पर स्वीप एक्टिविटी के तहत डियर चुनाव आयोग नाम से एक पहल की गई। इसके तहत जिले के मतदाताओं की शत-प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, मेहंदी, भाषण, चुनावी पाठशाला, जागरूकता रैलियां, मोटरसाइकिल एवं साइकिल रैली, मशाल जुलूस, चुनावी चर्चा, ऑन लाइन पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला, संगोष्ठी एवं सेल्फी प्वाइंट, मतदाता कैंप, कार्टून प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन, पत्र लेखन एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता लाने के लिए पूरे जनपद भर से ढाई लाख से ज्यादा पत्र एवं सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की विशेष पहल पर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कई बड़े अभियान संचालित किए गए। इसमें मशाल जुलूस सबसे अहम रहा। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, गांवों में वोटर लिटरेसी क्लब एवं स्कूलों में मतदाता पाठशाला का आयोजन करते हुए ग्रामीणों के मध्य गांवों में चौपाल के माध्यम से वयस्क मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लगभग 1.40 लाख नए वोटर बनाए गए। जिसमें पुरुषों से कहीं अधिक महिला मतदाताओं को जोड़ा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विश्वास जताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के नेतृत्व में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले मतदान के दौरान वोट प्रतिशत पिछले कई चुनावों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें