फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में लोकेश कुमार (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर के अंदर पड़ा मिला। शव के पास विषाक्त पदार्थ का खाली पैक मिलने से आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




लोकेश निवासी सियावरी, थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद रिश्ते की बुआ के यहां गांव भिंतर में रह रहा था। चार पहिया वाहन चलाकर जीविकोपार्जन करता था। ग्रामीणों के अनुसार लोकेश अविवाहित था। मंगलवार सुबह घर में लोकेश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने पर ग्रामीणों और बुआ के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।



पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन फिरोजाबाद से गांव भिंतर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी गिरीश गौतम का कहना है कि युवक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें