क्षेत्र के गांव रिगसपुरी के पास गंग नहर में मंगलवार को एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान राजवीर निवासी इंद्रगढ़ी, थाना मंसूरी गाजियाबाद के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार राजवीर पुत्र लोकीराम 16 जून से लापता था। परिजनों ने 18 जून को थाना मंसूरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को उसका शव गंग नहर में तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। संवाद