फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मारपीट के बाद पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप, ससुर हिरासत में

Fri, 07 Mar 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटे-पुत्रवधू के बीच झगड़ा हो गया था। पुत्रवधू ने मायके में शिकायत की तो वहां से रात में ही आठ-दस लोग गांव आ गए। आरोप है कि उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से मारपीट की। इसके बाद देर रात रामखिलाड़ी का शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
मृतक रामखिलाड़ी शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बाहरपुर के मजरा मिलिक में 5 मार्च को पारिवारिक मारपीट के बाद देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पुत्र ने अपने ससुर सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


गांव मिलिक निवासी रामखिलाड़ी शर्मा (55) पुत्र श्रीराम शर्मा के पुत्र की ससुराल जट्टारी के गांव इतवारपुर में है। 5 मार्च की रात उनके बेटे-पुत्रवधू के बीच झगड़ा हो गया था। पुत्रवधू ने मायके में शिकायत की तो वहां से रात में ही आठ-दस लोग गांव आ गए। आरोप है कि उन्होंने बेटी के ससुराल वालों से मारपीट की।

इसके बाद देर रात रामखिलाड़ी का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पुत्र ने हत्या किए जाने की सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मृतक के पुत्र की शिकायत पर उसके ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ संजीव तोमर का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें